Neeraj Chopra Post In Indian Army: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि, भारतीय सेना में हुआ प्रमोशन, संभालेंगे ये अहम पद

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि, भारतीय सेना में हुआ प्रमोशन, संभालेंगे ये अहम पद
  • नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई
  • रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किया गया नोटिफिकेशन
  • टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड और पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल जिताने वाली नीरज चोपड़ा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें भारतीय सेना में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। नीरज को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से बुधवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर इसका ऐलान किया गया।

नीरज को टेरिटोरियल आर्मी रेगुलेशन, 1948 के Para-31 के अंतर्गत सम्मिलित किया गया है। भारत की राष्ट्रपति ने उन्हें ये रैंक दी है। इससे पहले वह राजपूताना राइफल्स में सूबेदार के पद पर थे। वह साल 2016 में भारतीय सेना का हिस्सा बने थे।

नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में जीता था गोल्ड मेडल

सेना में रहते हुए ही नीरज ने अपने शानदार खेल से दुनिया की विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने साल 2016 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी। इसी साल उन्होंने साउथ एशिया चैंपियशिप में और IAAF World अंडर-20 चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद उन्होंने टोक्यो में साल 2021 में हुए ओलंपिक में भाला फेंक में 87.58 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था। इस तरह वे भारत के पहले ऐसे ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बने थे जिन्होंने ओलंपिक में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता था। ऐसा करके वह दो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले भारत के पांचवे एथलीट बने।

क्या है टेरिटोरियल आर्मी?

टेरिटोरियल आर्मी (TA) भारतीय सेना का एक स्वैच्छिक, अंशकालिक (part-time) संगठन है, जो उन नागरिकों को सेना में सेवा करने का मौका देता है जो पहले से ही किसी नौकरी या फिर व्यवसाय में हैं। इस आर्मी को नागरिकों की सेना भी कहा जाता है। नीरज चोपड़ा से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कपिल देव को बी लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया था। इसके बाद एमएस धोनी और ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता अभिनव विंद्रा को भी इस सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

Created On :   14 May 2025 8:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story